चुनावी सरगर्मियां तेज होने के साथ ही अब सियासी दलों ने चुनाव मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जहां एक तरफ बीजेपी ने आज से अपने महासंपर्क अभियान घर-घर भाजपा हर घर भाजपा की शुरुआत कर दी है.

बीजेपी को भरोसा है कि डबल इंजन को जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने की उम्मीद पाले बैठी है.उत्तराखंड राज्य चुनाव की तरफ बढ़ रहा है ऐसे में राजनीतिक गतिविधियां भी अब और तेज होने लगी हैं.

आज से बीजेपी ने अपने महासंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है. घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत बीजेपी के नेता सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथों पर लोगों से संपर्क करेंगे.

केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर व्यक्ति तक लेकर जाएंगे. इसके अलावा अब बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव मैदान में दिखाई देगा. कांग्रेस भी परिवर्तन यात्रा के अगले चरण की तैयारी में जुटी है.  इसके अलावा कांग्रेस के नेता छोटी-छोटी पद यात्राएं कर रहे हैं. विधानसभा क्षेत्रों में आब्जर्वर की भी तैनाती की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *