गाजियाबाद दिन निकलते ही गौतस्करों से मुठभेड़
7 बदमाशों को लगी गोली 2 फरार,

गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की गौतस्करों से मुठभेड़ सात घायल गिरफ्तार मौके से दो फरार 7 अवैध तमंचे व गाय काटने के उपकरण बरामद
आज सुबह 6:10 बजे थाना लोनी बॉर्डर को सूचना प्राप्त हुई के बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय कटान का काम चल रहा है उक्त सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर गोदाम पर पहुंची तो देखा कुछ व्यक्तियों द्वारा गाय कटान का काम चल रहा है गाय काट रहे बदमाशों को समय करीब 06:30 बजे पुलिस ने घेर लिया बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर करीब 7 राउंड फायर किया पुलिस ने भी अपने बचाव में करीब 13 राउण्ड फायर किये उक्त फायरिंग /मुठभेड़ के दौरान 7 बदमाश घायल हो गए जिनको गिरफ्तार कर इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। *02 अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं* जिनकी तलाश की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है
*गिरफ्तार/ घायल अभियुक्त का नाम पता*:-
1- मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी इकराम नगर मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद
2- सलमान पुत्र शौकीन निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लक्ष्मी गार्डन इंदापुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
3- मोनू पुत्र पप्पू निवासी नईपुरा इंद्रपुरी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
4- इंतजार पुत्र यूनुस निवासी अशोक विहार 30 फुटा रोड कस्बा व थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
5- नाजिम निवासी b,334 गली नंबर 2 मजदूर जनता कॉलोनी थाना वेलकम ,दिल्ली।
6- आसिफ पुत्र यूनुस निवासी बाबू होटल के पास वाली गली नंबर 3 मोहल्ला अशोक विहार लोनी गाजियाबाद
7- बोलर पुत्र इस्लाम निवासी 352 प्रेम नगर डबल टंकी के पास कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद।
*फरार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1-भूरा निवासी जफराबाद दिल्ली
2- दानिश निवासी जफराबाद दिल्ली
*बरामदगी का विवरण:-*
1. 03 गौवंश कटे हुए। ( जिन का नमूना लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर डिस्पोजल कराया जा रहा है)
2- सात तमंचे,12 जिंदा कारतूस, 7 खोखे
3- दो कुल्हाड़ी
4- पांच छुरी
5- दो बंडल प्लास्टिक

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *