औरैया,दीपावली मिलन समारोह संपन्न19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा पर धूमधाम से होगा तुलसी विवा।

औरैया,एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया महिला शाखा तुलसी द्वारा आज दिनांक 11 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को दोपहर एक बजे श्री पोरवाल धर्मशाला, औरैया में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत महिला शाखा तुलसी की सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर निरोग व सुख समृद्धि की मनोकामना की, समारोह के उपरांत महिला शाखा तुलसी की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने की, बैठक में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तुलसी विवाह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ आयोजित करने पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, शाखा की प्रभारी बबिता ने बताया कि कि दिनांक 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार प्रातः 10 बजे से श्री पोरवाल धर्मशाला, औरैया में तुलसी विवाह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जबकि तुलसी मैया की पैर पुजाई कार्यक्रम दोपहर 1 बजे संपन्न होगा, उन्होंने धार्मिक विचारधारा रखने वाली शहर की जागरूक महिलाओं से तुलसी विवाह के आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। बैठक में प्रमुख रूप से सुनीता चौबे, कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, सुमन पोरवाल, रिंकी शुक्ला, अनीता पोरवाल, शशि गुप्ता, उमा गहोई, शांति गुप्ता, प्रतिभा सोनी, विमलेश द्विवेदी, ममता विश्नोई, मीनाक्षी पोरवाल, कुमकुम वर्मा, बबीता गुप्ता, काव्या पांडे, संगीता भदौरिया, शांति गुप्ता, तृप्ति मिश्रा, अनीता पोरवाल, शकुंतला मिश्रा, मालती लक्षकार, एकता गुप्ता, अलीशा पुरवार आदि शाखा की सदस्या मौजूद रहीं।

  1. रिपोर्ट ए के सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *