उत्तर प्रदेश में सचिवालय मे तैनात अनुसचिव इच्छाराम यादव को हुसैनगंज की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महिला संविदा कर्मचारी ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सचिवालय में तैनात अनुसचिव इच्छाराम अधीनस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर से छेड़छाड़ कर रहा था। वर्ष 2018 से महिला मजबूरन अनुसचिव की हरकतें झेल रही थी। जिसकी वजह से इच्छाराम बेलगाम हो गया था।

विभाग में आने के बाद से ही अनुसचिव महिला पर गंदी निगाह रखता था। काम करने के दौरान आरोपी कई बार अभद्रता कर चुका था लेकिन लोकलाज के डर से पीड़िता चुप थी।

मना करने पर संविदा खत्म कराने की धमकी देता था। अक्त्तूबर महीने में इच्छाराम ने महिला से अकेले में मिलने के लिए कहा था। उसके विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *