उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह बड़ा हादसा हो गया। उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी की 21 बोगी पलट गईं।

मुगलसराय से कोयला लगने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06:58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी।

पीडब्ल्यूआई जौनपुर बृजेश यदव ने बताया कि सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही बाक्सन मालगाड़ी के किसी डिब्बे का पहिया जाम होने के कारण यह घटना हुई है।

मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के आगे आउटर पर जैसे रेललाइन परिवर्तन के लिए बढ़ी तभी अचानक उसका डिब्बा पलट गया। घटना के कारण वाराणसी लखनऊ बाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *