सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम दिशा परमान ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस ख़ास  दिन को दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य संग कश्मीर में मनाया।

कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाती दिशा परमार की कई तस्वीरों को राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। लेटस्ट तस्वीरों में राहुल और दिशा के बैकग्राउंड में पहाड़ों पर बर्फ की चादर देखी जा सकती है।

इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा-‘वो सिर्फ एक ही लड़की थी, जिससे मैं शादी कर सकता था और वो आप हैं।

इस सेम तारीख को पिछले साल आपको प्रपोज करने से लेकर आज आपके पति के रूप में आपके साथ होने तक, ये सब काफी खूबसूरत रहा है। आप हमेशा की तरह धन्य रहिए। हैप्पी बर्थडे दिशा परमार।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *