टीवी के पॉपुलर कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर के घर जल्द ही नया सदस्य आने वाला है. इसके ऐलान कपल ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने ये गुड न्यूज़ दी है.

कृतिका सेंगर ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. उन्होंने पति निकितिन के साथ फोटो शेयर की, जिसमें कृतिका बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं.

कृतिका ने फोटो कैप्शन में लिखा- ‘धीर जूनियर साल 2022 में आने वाला है.’ फोटो में जहां कृतिका स्काई ब्लू सूट में दिख रही हैं तो वहीं निकितिन गोल्डन कुर्ता पायजामा में हैंडसम लग रहे हैं. कृतिका और निकितिन के पोस्ट पर गौहर खान, किश्वर मर्चेंट, अंकिता लोखंडे, नमन शॉ, स्मृति खन्ना सहित तमाम सेलेब्स ने कमेंट किया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *