मथुरा जिला जेल कैदी की हुई अस्पताल में मौत

मथुरा। जिला जेल में एक माह से निरूद्ध युवा कैदी की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेेल में एक माह पूर्व मोबाइल चोरी में थाना कोसी के गांव गिडोह निवासी ३२ वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र लच्छी राम बंद था।
जेल प्रशासन का कहना है। कि १० नवम्बर को सायं ६.१० बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां ओमप्रकाश की बीती रात अचानक तबियत बिगडने लगी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *