आवश्यक सामग्री
आधा कप मक्के का आटा, 1/4 कप मटर, फूलगोभी व गाजर बारीक कटी हुई और मूंगफली के दाने, 2-3 चम्मच देसी घी, चुटकीभर हींग, थोड़ा हरा धनिया व घिसा अदरक, जीरा, 1 हरी मिर्च, 8-10 कढ़ी पत्ता व नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि
मक्के का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर मक्के के आटा को सुनहरा होने तक भून ले और भून जाने पर प्लेट में निकाल ले।
साथ ही इस घी में मूंगफली भी भूनकर अलग रख ले बचे घी में जीरा ,हींग , हरी मिर्च ,अदरक ,नमक ,कढ़ी पत्ता ,गाजर ,मटर व गोभी डालकर उबाले। इसके बाद इसमें मक्के का आटा डालकर गाढ़ा होने तक चलाये। पानी खत्म होने और सारी चीजों को अच्छे से पक जाने पर इसमें मूंगफली और हरा धनिया डालकर गरमा गर्म सर्व करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *