स्वीट पोटैटो वेज की सामग्री-

  • 4 शकरकंद
  • 2 छोटा चम्मच ब्राउन शुगर
  • आधा छोटा चम्मच पेपरिका
  • आधा छोटा चम्मच चिली पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • 2 चम्मच कोषेर नमक
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च

स्वीट पोटैटो वेज की विधि-

  1. सबसे पहले ओवन को प्रीहीट करें। साथ ही एक बेकिंग ट्रे और एक शीट को ओवन में गरम करने के लिए रख दें।
  2. अब शकरकंद को पानी में अच्छी तरह से धो लें।
  3. इसके बाद शकरकंद को छीलकर वेजेस में काट लें।
  4. अब एक बाउल में ऑलिव ऑयल डालें और उसमें ब्राउन शुगर मिलाएं। साथ ही इसमें कोषेर नमक, स्मोक्ड पेपरिका, काली मिर्च और चिली पाउडर डालें।
  5. अब इसमें कटे हुए वेजेस डालकर अच्छी तरह से कोट करें।
  6. अब बेकिंग ट्रे में, वेजेज को बेकिंग शीट पर रखें।
  7. वेजेस को 25-30 मिनट तक भूनिये और बीच-बीच में इसे पलट दें, ताकि यह दोनों तरफ से अच्छी तरह बेक हो जाए।
  8. एक बार पक जाने के बाद, उन्हें ओवन से हटा दें।

आपके वेज तैयार है। आप इन्हें ऐसे ही खा सकते हैं या फिर अपनी मनपसंद डिप के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *