अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma And Virat Kohli) ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी वामिका (Vamika) को जन्म दिया था.

अनुष्का ने बताया कि उन्हें चिंता थी कहीं बच्चे को जन्म देने के बाद वो अपने शरीर से नफरत ना करने लग जाएं.  एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया कि वो अब अपने स्किन के साथ कितनी सहज हैं.

ग्राजिया (Grazia) से बात करते हुए अनुष्का (Anushka) ने कहा कि एक हफ्ते पहले मैं अपनी फ्रेंड से इस बारे में बात कर रही थी कि प्रेग्नेंसी के दौरान चिंतित थी कि कैसे महिलाओं पर एक मानक तरीके में दिखने के लिए प्रेशर होता है.

अनुष्का ने आगे कहा- मेरा शरीर पहले जैसा नहीं है पहले जैसे टोंड भी नहीं होता है. मैं उस ओर काम भी कर रही हूं क्योंकि मुझे फिट रहना पसंद है. पहले से ज्यादा मैं अब अपनी स्किन के साथ कंफर्टेबल हूं.

लेकिन जब मैं उस पल में कहूंगा ये एक शानदार पिक्चर है तो तुम कहोगी- इट्स ओके. अनुष्का ने कहा कि वो पहले की तरह अब अपनी तस्वीरों को नहीं देखती हैं और जिस तरह से दिखती हैं उसे अपनाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *