मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ चिटिंग का मामला दर्ज हुआ है.

सूत्रों ने बताया की नितिन बराई नाम के शिकायतकर्ता ने बांद्रा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था की जुलाई 2014 से लेकर अबतक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ़ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने बराई के साथ चिटिंग की है.

बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी ली और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फ़ायदा होगा.

मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है, राज कूंद्रा, शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *