सलमान खान  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अंतिम को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान बताते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर वो एक्टर नहीं होते तो क्या कर रहे होते.

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 15 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. शो में हर वीकेंड वो नया धमाका करते हैं. सलमान कभी वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखाई देते हैं तो कभी शो में आए गेस्ट के संग मस्ती करते हुए नजर आते हैं.

हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें देखने को मिल रहा है जैसे ही कार्तिक आर्यन स्टेज पर पहुंचते हैं सलमान खान सवाल पूछने लग जाते हैं, जिसका जवाब लुका छिपी एक्टर मजेदार अंदाज में देते हैं. इसी दौरान सलमान खान कहते हैं कि अगर वो एक्टर नहीं होते तो क्या होते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *