बॉलीवुड में शहनाईयों का सीजन आ गया है. पिछले कुछ समय से अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी की खबरें इंटरनेट पर छायी हुईं थी और अब इस प्यारे से लव बर्ड की शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं.

शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं और अब ये कंफर्म हो गया है कि 14 नवबंर की रात को उनकी शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी. इससे पहले शनिवार को प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन किया गया.

व्हाइट सूट में जहां एक्टर रियल राजकुमार लग रहे हैं तो वहीं उनसे ट्विनिंग करते हुए व्हाइट गाउन पहनी पत्रलेखा भी परी लोक से आई परी जैसी दिख रही हैं. राजकुमार घुटनों पर बैठकर हाथों में अंगूठी लेकर पत्रलेखा से पूछते है “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं, “हां मैं करूंगी” और इस सुपर क्यूट तरीके से दोनों की सगाई की रस्म पूरी होती है. ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ये मुलाकात दोस्ती से होते हुए धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे को साल 2010 से ही डेट कर रहे थे. जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *