बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई खबर लोगों को चौंका रही है। राकेश बापट के अस्पताल में भर्ती होने की खबर अभी लोग हजम ही नहीं कर पाए थे कि अब शमिता शेट्टी भी घर से बाहर हो गई हैं।
 खबरों के मुताबित शमिता की शो में तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए घर के बाहर लाया गया है। व चैनल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

शमिता शेट्टी से पहले उनके कथिक ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट को भी मेडिकल कारणों से घर से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, राकेश को किडनी में स्टोन की समस्या थी।

 हाल में अफसाना को भी पैनिक अटैक आने के बाद शो से बाहर निकाल दिया गया था। अफसाना एक टास्क हारने के बाद अपना आपा खो बैठी थीं और खुद को मारने के लिए चाकू तक उठा लिया था। जिसके बाद शो के मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *