इन दिनों बॉलीवुड में कई सेलेब्स की शादी होने की खबर जोरो पर है।  ये सीजन इतना खास होने वाला है की आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

जहां बीते दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है तो दूसरी तरफ कटरीना और विक्की की शादी की खबरें भी रोज सुर्खियां बटोर रही हैं।जहां पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं .

वहीं अब खबर आ रही है कि ये कपल कपल इसी महीने सगाई कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया-रणबीर 29 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सगाई कर सकते हैं।

रणबीर और आलिया राजस्थान में ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं।वहीं जब रणबीर कपूर पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए जहां उसे शादी को लेकर सवाल किए गए लेकिन रणबीर ने इस पर कुछ नहीं कहा।

ऐसे में दोनों के सात फेरे लेने में कितना समय और लगेगा इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन दोनों के फैंस इनकी शादी के लिए बेहद उत्साहित हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *