आपने देखा होगा कि होटल में खाने के बाद सौंफ दी जाती हैं जो कि सेहत के लिए अच्छी रहती हैं। सौंफ में फास्फोरस, सोडियम, कॉपर, जिंक, पोटेशियम, विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शहद

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दलिया, सौंफ और शहद का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को उबाकर उसके पानी को ठंडा करें और उसमें पिसा हुआ दलिया और शहद को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।

टी ट्री ऑयल
इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास टी ट्री ऑयल की कुछ बूंद और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को पानी में उबालें और उसके पानी और सौंफ को ठंडा होने दें और उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं।  इससे ना केवल चेहरे पर चिपकी गंदगी को दूर किया जा सकता है बल्कि मृत कोशिकाओं को भी दूर किया जा सकता है। बता दें कि इस पेस्ट से मुहांसों की समस्या से राहत मिल सकती है।

सौंफ का पाउडर और पानी
इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास केवल सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को दरदरा पीस लें और उसमें पानी को मिलाएं। अब एक दरदरा पेस्ट तैयार करें और त्वचा पर स्क्रब लगाएं। अब हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर तरीके से 15 से 20 मिनट तक स्क्रब करें और बीच-बीच में पानी की कुछ छींटे मारते रहें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा का ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *