सर्दियों में स्किन के साथ होंठों में भी रूखापन बढ़ने लगता है। इसके कारण होंठ ड्राई, बेजान व काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप घर पर हल्दी की मदद से लिप बाम और स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती है।

आप इससे आसानी से होंठों की स्क्रबिंग भी कर सकती है। आपको सुंदर, मुलायम व गुलाबी होंठ के लिए इसे लिप बाम की तरह लगाने से फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं होममेड हर्बल लिप बाम बनाने व लगाने की विधि व फायदे…

हल्दी लिप बाम बनाने की सामग्री
ग्लिसरीन- 1 चम्मच
पेट्रोलियम जेली- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
हल्दी- चुटकीभर
ट्री टी ऑयल- कुछ बूंदें

हल्दी लिप बाम बनाने की विधि
. एक कटोरी में एक-एक करके सभी चीजें डालें।
. अब इसे हल्के से मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
. तैयार मिश्रण को किसी कंटेनर में भर लें।
. आप चाहें तो इसे किसी पुरानी व खाली लिप बाम बोतल में भर लें।
. अब इसे सेट होने के लिए 3-4 घंटे फ्रिज में रख दें।
. लीजिए आपका हर्बल लाप बाम बनकर तैयार है।
. फिर इसे अपने रेगुलर लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *