गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आये इस्कॉन अनुयायियों के टेम्पो पलटने से हुई एक अनुयायी की मौत

मथुरा। रविवार को देवोत्थान एकादशी पर गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलट जाने से दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गोवर्धन थाना क्षेत्र में आज गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए इस्कॉन अनुयायियों का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि तीन श्रद्धालु घायल हो गए।
बताया जाता है राधाकुंड छोटी परिक्रमा की ओर से टेंपो में सवार होकर श्रद्धालु आ रहे थे कि अचानक बंदर सामने आने के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में केवलकृष्ण शर्मा (64) पुत्र बिल्की राम निवासी द्वारिकापुरी दिल्ली की मौत हो गई। राधाकुंड चौकी प्रभारी राधाकुंड शिववीर सिंह के अनुसार टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *