सर्वजन हित में सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य : लाभार्थियों को राशन वितरित करते भाजपा नेता शरद बाजपेयी

वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने आँगनबाडी केन्द्र उझैदी पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों व धात्रियों को राशन वितरित किया।

इटावा, आँगनबाडी केन्द्र उझैदी पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों व धात्रियों को राशन वितरित किया।
राशन वितरित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार ने सर्वजन हित में बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसकी जनता भी सराहना कर रही है । शरद बाजपेयी ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की सजगता और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की जनता के लिए की गई अथक मेहनत का ही परिणाम है कि हमने कोरोना पर विजय पाई नहीं तो कुछ पार्टियाँ व उनके नेता टिवट्टर पर ही भ्रम फैलाने वाले संदेश ही देते रहे और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करता रहा ।सरकार लगातार फ्री राशन वितरित कर रही है और आँगनबाडी केन्द्रों पर दाल, दलिया, दूध, घी, रिफाइंड आदि वस्तुओं का फ्री वितरण कराया जा रहा है व समस्त देशवासियों को फ्री कोरोना वैक्सीन लगाकर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किया है ।
राशन वितरण कार्यक्रम में आँगनबाडी कार्यकत्री मुन्नी देवी, सहायिका नीरा देवी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *