बालों को सुन्दर बनाने के लिए आप कलर भी करवाते हैं। बालों के नए लुक के लिए लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता है कि वह बालों को कलर कराएं।आजकल बालों को कलर कराने का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन आपको बता दें,हेयर कलर की वजह से आपके बाल बेजान दिख सकते हैं व बेकार भी हो जाते हैं। इसलिए बालों को कलर कराने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरुरी होता है आइये आपको बता देते हैं उन बातों के बारे में।

बालों का कैसा स्टाइल चाहिए: बालों को कलर करते समय की जाने वाले गलतियां इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको अपने बालों का कैसे स्टाइल चाहिए।इसमें हेयर कलर किस तरह का चाहिए बालों को कैसा कट करवाना है सब शामिल होता है। जैसा भी स्टाइल कराना हो उसके बारे में एक बार सोच लें।

स्टाइलिस्ट से बात करें: बालों को कलर कराना जरूरी फैसला होता है तो कलर कराने से पहले स्टाइलिस्ट से एक बार बात कर लें। आपको जो भी सवाल पूछने हों उनसे पूछें। ताकि आप सोच सकें कि आपको बाल कलर कराने हैं कि नहीं।

हेयर हाइड्रेटिंग हेयर मास्क लगाएं: बालों को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेटिड रखना बेहद जरुरी होता है। इसके लिए हेयर मास्क लगाएं। हेयर कलर कराने से पहले बालों पर हाइड्रेटिंग हेयर मास्क लगाएं। जिससे बाल हाइड्रेट रहें।

हेयर कलर के बाद तैयार रहें: बालों का कलर हो जाने के बाद आपका कार्य समाप्त नहीं हो जाता है। कलर कराने के बाद बालों का खास ख्याल रखना जरुरी होता है।इसमें शैम्पू, कंडीशनर व बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना शामिल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *