हेल्दी स्किन की ख्वाहिश आमतौर पर हर एक लड़की रखती है. अपनी स्किन को अच्छा और सुंदर बनाने के लिए लड़कियां कई अलग अलग तरीकों को भी खूब अपनाती हैं. आमतौर पर ऐसा भी होता है कि अपनी स्किन का ध्यान रखने वाली लड़कियां अपने चेहरे पर हमेशा कुछ ऐसा ब्यूटी केयर प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खा इस्तेमाल करना चाहती है जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग दिखे.

स्किन के हिसाब से चुनें

वाइन फेशियल के बारे में अक्सर लोगों ने सुना हुआ होता है लेकिन अब आप खुद इसको अपने घर पर ही इस्तेमाल कर सकती हैं. वाइन फेशियल में भी कई वेरायटी होती हैं हर किसी की स्किन के हिसाब से इसका खास कॉम्बीनेशन तैयार किया जाता है.

चेहरे को करें साफ

इस फेशियल को चेहरे पर यूज करने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके बाद चार चम्मच रेड वाइन और कुछ चम्मच नींबू का रस मिला लें. अब इस पेस्ट को रुई से अपनी त्वचा पर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें.

ऐसे बनाएं रेड वाइन फेसपैक

इस फेसबैक को लगाने के बाद चेहरे पर कम से कम 24 घंटे तक कुछ और ना लगाएं. अगर आपको फील हो रहा है कि आप किसी धूल वाली जगह पर गई हैं तो गुलाब जल से दिन में 1-2 बार चेहरा साफ कर लें. जहां तक को धूप में जाएं तो फेस को कवर कर लें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *