राष्ट्रीय लोक दल की जिला संयोजक समिति की डाक बंगला में हुई बैठक

मथुरा छाता मंगलवार को आज छाता के डाक बंगला में राष्ट्रीय लोक दल की जिला संयोजक समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुरेश भगत जी को जिला संयोजक बनाया गया वही राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अतुल सिसोदिया ने कहा कि आज छाता में जिला संयोजक समिति की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं कि किस तरह हमारा युवा वर्ग गांव गांव जाकर युवाओं को जोड़ेगा और हमारी पार्टी को मजबूत करेगा भाजपा जिस तरह क्षेत्र में अपना झूठा प्रचार कर रही है उसको बेनकाब हमारा युवा वर्ग करेगा हमें हर जन जन की आवाज को उठाना है और लोगों में जागरूकता भी अपनी पार्टी के प्रति फैलानी है क्योंकि अब से करीब 2 महीने बाद चुनावों की प्रक्रिया चालू होने वाली है तो हमें अपनी पार्टी को अभी से मजबूत करना है और लोगों से गांव गांव जाकर संपर्क करना है इसी को लेकर आज बैठक की गई है इस दौरान अभय पाल प्रधान केसो लंबरदार पूर्व सभासद जिला उपाध्यक्ष वीरी सिंह परसोत्तम पसौली वाले कल्याण पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष टीकम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *