देवेंद्र पहलवान भारत केसरी ने किया श्री राधा दामोदर मंदिर के दर्शन

वृंदावन। श्री राधा दामोदर मन्दिर वृन्दावन में भारत केसरी देवेंद्र पहलवान का आगमन हुआ। मन्दिर के सेवायत आचार्य श्री पूर्ण चन्द्र गोस्वामी जी महाराज ने उनको पारंपरिक तरीके से ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल जू महाराज के दर्श कराए और ठाकुर जी की माला व पटका पहनाया। प्रसाद भी दिया गया।

भारत केसरी देवेन्द्र पहलवान ने मन्दिर के माहात्म्य को विस्तारपूर्वक जान कर प्रसन्नता जाहिर की। मन्दिर की 4 परिक्रमा भी की और पूर्ण चन्द्र गोस्वामी ने 4 परिक्रमा का वास्तविक माहात्म्य भी बताया। इस अवसर पर उन्हें ठाकुर श्री राधादामोदर लाल जू महाराज का चित्रपट भी भेंट किया गया।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *