कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  में नट्टू काका का एपिक किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक अब हमारे बीच नहीं हैं.

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गाड़ा इलेक्ट्रिकल्स शॉप में बैठे दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही ऐसी ख़बरें उड़ने लगीं कि शो के मेकर्स को नट्टू काका का रिप्लेसमेंट मिल गया है.

शो के मेकर असित मोदी कहते हैं, ‘घनश्याम नायक को गुजरे अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे और हम शो में उनके कंट्रीब्युशन की बहुत क़द्र करते हैं. अभी हमारा नट्टू काका के करैक्टर को रिप्लेस करने का कोई प्लान नहीं है और ना ही हम किसी अन्य कलाकार को इस कैरेक्टर के लिए एप्रोच कर रहे हैं’.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर असित मोदी ने लोगों से यह भी अपील की है कि वो अफवाहों पर यकीन ना करें. आपको बता दें कि शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया था .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *