अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बहुत जल्द शादी के बांधन में बंधने वाली हैं. अंकिता ने शादी से पहले अपनो दोस्तों के लिए बैचलर पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में अंकिता लोखंडे की तमाम सहेलियों में पहुंच कर मस्ती की.

इसी बीच पार्टी में पहुंचीं अभिनेत्री सृष्टि रोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैर में चोट होने के बाद भी सृष्टि रोड़े ने अंकिता लोखंडे की बैचलर पार्टी अटेंड की.

अंकिता लोखंडे की बैचलर पार्टी में उनकी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हसानीएं एक से एक जबरदस्त अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं. पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चे अंकिता लोखंडे के लुक के ही हो रहे हैं.

अपनी बैचलर पार्टी में अंकिता सबसे ज्यादा बिंदास अंदाज में दिखाई दीं.खबर है कि अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 12 दिसम्बर को शादी रचाने जा रही हैं और इस शादी को लेकर उनकी काफी भव्य तैयारियां हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *