इन दिनों शादियों का सीजन हैं, ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियों समेत टीवी कलाकार भी शादी कर रहे हैं. कुछ शादी कर रहे हैं तो कुछ शादी के फंक्शन इंजॉय कर रहे हैं.

को-एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा के संगीत सेरेमनी में पहुंची हुई हैं. इस दौरान वो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के गाने कजरारे पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं.

ये वीडियो उनके संगीत सेरेमनी का है, जिसमें दिव्यांका गहरे नीले रंग की शरारा सूट में नजर आ रही हैं. इस सूट पर गोल्डन जरी से बारीक कढ़ाई की गई है.

शुरुआत में वो इस गाने पर बैठे-बैठे ही डांस करती हैं. उनके एक्सप्रेशन बेहद क्यूट लग रहे हैं. इसके बाद वो अपनी दोस्त के साथ डांस करने के लिए खड़ी हो जातीं हैं और फिर जमकर इस गाने पर ठुमके लगाती है. दिव्यांका का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *