औरैया दिबियापुर में जीसटी के अंतर्गत चला पंजीकरण जागरूकता अभियान।                                       औरैया/दिबियापुर आज बुधवार को जीसटी के अंतर्गत पंजीकरण जागरूकता अभियान चलाया गया जो कि सीए बृजबिहारी एसोसिएट, वैदिक इंटर कालेज मार्केट फफूद रोड दिबियापुर, औरैया में आयोजित हुआ जिसमें अस्सिटेंट कमिश्नर पंचलाल गुप्ता, अस्सिटेंट कमिश्नर माता प्रसाद पाठक ने बताया कि अब रजिस्ट्रेशन कराना और भी आसान हुआ है श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि अब जिस व्यापारी का जीसटी में रजिस्ट्रेशन होगा उसका दस लाख के बीमे के साथ-साथ पेंशन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि औरैया में हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गयी है अगर किसी व्यापारी को कहीं कोई किसी प्रकार की समस्या होती है तो आई टी इंजीनियरों द्वारा तुरत समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस मौके श्री विश्वनाथ सिंह सेंगर जी एडवोकेट ने वहां पर आए हुए व्यापरियों का आभार प्रकट किया तथा इस मौके पर श्री प्रेम कुमार गुप्ता एडवोकेट, कुलदीप कुमार सोनी एडवोकेट, श्री डी के मिश्रा एडवोकेट, चार्टर अकाउंटेंट बृजबिहारी पांडे, व्यापारी राघव मिश्रा अन्य लोग मौजूद रहे।

ए के सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *