इटावा शहर कांग्रेस ने निकाली महगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

शहर काँग्रेस कमेटी इटावा की ओर से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में महँगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा शहर के कटरा शमशेर खाँ, कटरा साहब खाँ तथा पुरबिया टोला पजाबा वाँर्डों में निकाली गई इस यात्रा में काँग्रेस जनों ने महँगाई के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर तथा प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो 14 प्रतिज्ञाएं की हैं वो हमारी प्रदेश में सरकार बनने पर जरूर पूरी की जाऐंगी। हमारे प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं को टिकटों में 40% हिस्सेदारी, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय 5000से बढाकर 10000 रुपये करनें, इंटरमीडिएट पास करनें वाली छात्राओं को एंड्रॉयड फोन तथा स्नातक पास करनें वाली छात्राओं को इलैक्ट्रिक स्कूटी, देने की प्रतिज्ञा की गई है। इसके अलावा किसानों की कर्जा माँफी, सबका बिजली बिल हाफ एवं कोरोना काल का माँफ, कोरोना काल में परेशानी झेलने वाले परिवारों को 25-25 हजार रुपए की मदद ,हर व्यक्ति को 10 लाख रुपयों तक का मुफ्त इलाज दिलाने , युवाओं को 20 लाख सरकारी नौकरी देनें की प्रतिज्ञा की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक गाँधी की प्रतिज्ञा है और पूरा देश इस बात को जानता है कि गांधी जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग काँग्रेस पार्टी से जुडकर पार्टी को बढाने का कार्य करें।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव राशिद खान, आलोक यादव,आर.बी.सिंह पाल, प्रेमकिशोर द्विवेदी, चन्द्रमोहन तिवारी,कमलेश वर्मा, सत्येंद्र महेश्वरी, आमिर खान, अमित अग्निहोत्री,सुरेश शाक्य, यासीन राईन, जितेन्द्र दुबे,सरवर अली, आसिफ जादरान, अंशुल यादव ,आनंद वर्मा, सचिन शंखवार,सरवरी बेगम, हरेंद्र पाल सिंह, शोजैब रिजवी,नितिन यादव, रौनक खान, सहनोज खान, तारिफ खान, गुड्डू भाई घडी वाले,अब्दुल कफील खान, मो. इस्तियाक हाफिज साहब, जान मोहम्मद, रईस अहमद अंसारी,बाबू अली, शमीम अंसारी, अंसार अंसारी, रफीक अहमद अंसारी, अनीस अंसारी, रशीद अंसारी,सहित वाँर्डों के लोग उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *