जसवंतनगर/इटावा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व प्रधान राम बहादुर धनगर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गोपालपुर के पूर्व प्रधान धनगर के दुर्घटना में घायल होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता होने के साथ ही वरिष्ठ समजवादी थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके घर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस मौके पर प्रो. बृजेश चन्द्र यादव, गोपीनाथ पाराशर, अभिलाख सिंह, खन्ना यादव, बारेलाल राजपूत,शिव शंकर धाकरे, शिवराज सिंह धाकरे, दीपू जादौन, इत्यादि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *