इटावा आज दिनांक 20 नवंबर 2021 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा जैसा कि आपको अवगत है कि केंद्र सरकार द्वारा तीन काले कृषि कानूनों को निरस्त करना हमारे देश के किसानों की जीत है जो कि किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों उनके बलिदानों और हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष के साल भर के अटूट संघर्षों का परिणाम है आज किसानों की जीत है और भाजपा के अहंकार की हार हुई है भाजपा के नेताओं ने किसानों को अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी देशद्रोही खालिस्तानी तथा उपद्रवी भी कहा और देश के प्रधानमंत्री ने किसानों को आंदोलन जीबी बोलकर उन पर पानी की बौछार कराई उन पर लाठियां बरसाई उन्हें गिरफ्तार किया गया यह देश को किसान ने बनाया है यह देश किसान का है इस देश का सच्चा रखवाला किसान है और कोई सरकार किसानों के हितों को कुचल कर इस देश को नहीं चला सकती है
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा इस देश में किसानों के साथ जो अत्याचार हुआ उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज सिद्ध हो गया है कि किसान सच्चा था और यह काले कृषि कानून गलत थे जो सरकार को वापस लेने पड़े हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने 29 अक्टूबर2021 को कहा था कि आज वेरीकेट हटा है जल्द ही यह कृषि काले कानून सरकार को हटाने पड़ेंगे।
आज कांग्रेस कार्यालय पर किसानों को फूलमालाएं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया सम्मानित किए गए किसानों में राम भरोसे कोठी विचार पुरा अहिवरन सिंह यादव सराय एसर लाल सिंह राजपूत आलमपुर हौज तथा वटेश्वरी प्रसाद कांधनी को सम्मानित किया गया
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव महासचिव आलोक यादव सरवर अली जितेंद्र दुबे अमन यादव कैलाश यादव कुलदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *