राष्ट्रीय छात्र लोकदल ने सीट बढ़वाने के लिये शुरू किया धरना प्रदर्शन

मथुरा। राष्ट्रीय छात्र लोकदल ने एक हफ्ते पहले किशोरी रमण महाविद्यालय में बीए बीएससी की सीट बढ़ाने के लिए प्राचार्य के नाम एक ज्ञापन सौंपा था। एक सप्ताह गुजरने के बाद भी जब उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नही हुई तो आज राष्ट्रीय छात्र लोकदल कार्यकर्ताओं ने किशोरी रमण महाविद्यालय में पुनः धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। राष्ट्रीय छात्र लोकदल के ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी का कहना है कि अभी तक कोई कार्यवाही न होना चिंता का विषय है।

छात्रों के साथ राष्ट्रीय छात्र लोकदल पदाधिकारी धरने पर बैठे किशोरी महाविद्यालय के प्राचार्या के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश चौधरी महासचिव सौरव चौधरी आजाद हरवीर नहरबार अश्वनी चौधरी रोहित नौहबार जीतेंद्र फौजदार दिगंबर शर्मा विष्णु चौधरी महावीर सिंह सुशील चौधरी भानु पंडित आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *