उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अभी से ही सियासी प्रचार का माहौल बनाने में जुट गए हैं. आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है.

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल लगातार उत्तराखंड के दौरे पर हैं. आज केजरीवाल का हरिद्धार में रोड शो का कार्यक्रम है. सेवानिवृत्त सेना कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो करने के बाद 22 नवंबर को पंजाब का भी दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक पंजाब के अपने दो दिवसीय दौरे पर केजरीवाल सोमवार को मोगा जिले का दौरा करेंगे.

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अमृतसर का दौरा करेंगे. केजरीवाल ने पिछले महीने पंजाब के संगरूर और भटिंडा का भी दौरा किया था और वहां के स्थानीय किसानों से बातचीत की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *