वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी का अभिषेक व सोलह श्रृंगार
मथुरा। नगर के जयसिंहपुरा क्षेत्र स्थित विख्यात उमा शक्ति पीठ मां चामुंडा मंदिर का जीर्णोद्धार शिलान्यास समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ ब्रज विभूति संत कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज द्वारा भूमि पूजन कर किया गया। इसके पश्चात संतो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता के विग्रह का अभिषेक एवं श्रृंगार कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन मां चामुंडा सेवा समिति एवं श्री चामुंडा भक्त मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर के महंत विष्णु महाराज आनंद देव गोपाल पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम महाराज के निर्देशन में हुआ।

इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन रविकांत गर्ग कन्हैया लाल बजाज कृष्ण कुमार शर्मा ‘मुन्ना’ प्रमोद गर्ग कसेरे कन्हैया लाल राजेश बजाज अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल महेश बंसल अशोक गर्ग महेश चंद्र कसेरे शशिकांत जिंदल दाऊ दयाल अग्रवाल विजय सोडा वाले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *