इटावा
मथुरा में आयोजित हुई पांचवी ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में इटावा के खिलाडि़यो का दबदबा रहा इस प्रतियोगिता में दो छात्रों ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया

इंटरनेशनल कराटे एकेडमी के कोच प्रीति बाथम तथा नेहा ने बताया कि मथुरा में पांचवी ऑल इंडिया कराटे चैंपियन शिप का आयोजन किया गया था जिसमें शहर के विनीत विहार कॉलोनी के रहने वाले कुनाल बाथम तथा मेहरा पाठक के रहने वाले अनमोल कुशवाहा ने रजत पदक जीतकर इटावा का नाम रोशन किया वहीं पक्का बाग कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले अनुराग ओझा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर परिवारी जनों सहित शहर के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *