विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के तूरिन में खेली गई प्रतियोगिता एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले मे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटो में हराया।

फाइनल मुकाबले में अलकजेंडर ज्वेरेव के सामने रूसी स्टार दानिल मेदवेदेव टिक नहीं पाए। वह दोनों सेटों में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। ज्वेरेव की झन्नाटेदार शॉट्स का मेदवेदेव के पास कोई जवाब नहीं था। दूसरे सेट में भी ज्वेरेव उन पर भारी पड़े और इसे भी 6-4 के अंतर से जीता।

वह अभी तक ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाए हैं। बीते साल 2020 में ज्वेरेव यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन तब खिताबी मुकाबले में डोनोमिक थीम ने उन्हें पांच सेट तक चले मुकाबले में हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *