गैर इरादतन हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर संजय कुमार की रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल चौरी चौरा के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मय हमराह फोर्स के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, पेन्डिग विवेचना, तलाश वांछित अभियुक्त तथा अपराध व अपराधियों के सम्बन्ध में मामूर होकर भोपा बाजार चौराहा पर वार्ता कर रहे थे कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि मु0अ0सं0 272/2021 धारा 304 भादवि0 का अभियुक्त श्रीनिवास विश्वकर्मा पुत्र स्व0 दर्शन विश्वकर्मा निवासी ग्राम केशव पट्टी थाना चौरी चौरा गोरखपुर अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह व का0 रामकृष्ण यादव ने अभियुक्त श्रीनिवास विश्वकर्मा उर्फ श्रीनेवास पुत्र स्व0 दर्शन विश्वकर्मा को ग्राम केशव पट्टी थाना चौरी चौरा गोरखपुर, उसके घर के पास से ही कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 11.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *