*दिल्ली हावड़ा रेल्वे ट्रेक की अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से42वर्षीय युबक की हुई मौत*

जसवंतनगर: दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग की अप लाइन पर ग्राम देवीपुरा पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 42वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विवरण के अनुसार उक्त ग्राम समीप रेलवे फाटक संख्या 34 सी के निकट पोल संख्या1171/21-1171-19के मध्य अप लाईन पर सोमवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोगों ने युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस को जानकारी जुटाने पर पता चला कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वहीं युवक की शिनाख्त ग्राम रमपुरा के रहने वाले 42 वर्षीय राजमिस्त्री महेन्द्र पाल उर्फ पिंटू पुत्र श्रीराम जाटव के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक की पत्नी अपने चार वच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई थी तब से मृतक युवक डिप्रेशन में चला गया है और कभी कभी नशा भी कर लेता था मृतक युवक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है बड़े पुत्र14वर्षीय राहुल,12वर्षीय प्रियंका,9वर्षीय विवेक और6वर्षीय प्रार्थना है युबक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर युवक की मौत के बाद स्वजनों का रोकर बुरा हाल है। म्रतक युवक के पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।

फोटो-म्रतक महेन्द्र का फाइल, फोटो, रोतेविलखते परिजन रेल्वे ट्रेक पर मौजूद पुलिस बल।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *