20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

माधव संदेश/पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी- मंगलवार को थाना पुलिस ने कस्बा के पास से होकर गुजर रही बेवर ब्रांच नहर पुल घिरोर रोड से एक युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके कव्ज़े से अवैध शराब की मात्रा करीब 20 लीटर बताई गयी है. गिरफ्तार किये गए युवक ने अपना नाम पप्पू उर्फ़ संजय पुत्र सतीश निवासी कुंवरपुर क़स्बा व थाना कुरावली जनपद मैनपुरी बताया. गिरफ्तार किये गए युवक को थाना पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद न्यायालय भेज दिया. वहीँ गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ट उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल माधव सिंह, सत्यराम सिंह मौजूद थे.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *