ऑटो रिक्शा में सुनार की काटी जेब
लाखों का जेवर किया पार
फिरोजाबाद थाना उत्तर के कोटला चुंगी और चनौरा के बीच ऑटो रिक्शा में सवार एक सुनार की गृह कट ने जेब साफ कर दी पीड़ित ने थाना रामगढ़ में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है
थाना उत्तर के मोहल्ला बोध आश्रम निवासी राकेश कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय गुरुदत्त सिंह वर्मा स्वर्ण आभूषण बनाने का काम करते हैं वह गुरुवार की दोपहर थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे से ऑटो रिक्शा में सवार होकर थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला किसी ग्राहक को देने जा रहे थे तभी रास्ते में किसी ग्रह कट ने उनकी जेब साफ कर दी जब ऑटो चनौरा स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस लेने के लिए ऑटो रिक्शा रोका तभी राकेश वर्मा ने अपनी जेब देखी तो जेब साफ थी पीड़ित ने बताया उनकी जेब में 22 ग्राम का सोने का हार और 3 ग्राम के टॉप्स रखे थे जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपया बताई गई है पीड़ित ने थाना रामगढ़ में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *