संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद करते हुए कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत।

मथुरा – वृंदावन – आज दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राधा निवास स्थित अंबेडकर पार्क में वृंदावन कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भीम चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।
संविधान दिवस पर वृंदावन कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। 8230005000 नंबर पर मोबाइल से मिस्ड कॉल करा कर नए सदस्यों को सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के निर्माण मैं सर्व समाज के हितों का ध्यान में रखते हुए सभी के हितों की रक्षा की,संविधान से ही लोकतंत्र मजबूत हुआ है देश का संविधान सभी भारतीयों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है।
भाजपा और आर एस एस संविधान के विपरीत अपना गुप्त एजेंडा देश में चलाना चाहते हैं।
कांग्रेस पार्टी संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर वृंदावन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक जी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी के द्वारा बनाया गया संविधान के कारण हमारा देश सुरक्षित है सभी भारतीय एकता और अखंडता के बंधन में बंधे हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी भारतीयों को साथ लेकर देश को मजबूत बनाया है और आगे भी मजबूत भारत बना सकती है। जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़कर देश को मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर पंडित श्याम लाल शर्मा,चौधरी देशराज सिंह, शंकरलाल अग्रवाल, बच्चू सिंह,चौधरी भजन लाल,बलराम शर्मा,रामबाबू कर्दम,महेश चंद शर्मा,दीपक पाराशर,बुद्धा उस्मानी,राहुलशुक्ला,अनंताचार्य,ब्रजराज मिश्रा,सुरेश पैंगोरिया,साधु राम फौजी, रासबिहारी,कलुआ राम सैनी, सचिन गौतम,हजारीलाल, जगदीश,सिम्मी,भरत सिंह, शिवराम निवेश,हुकुम सिंह, कार्यक्रम का संचालन चौधरी बच्चू सिंह ने किया।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *