बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ  इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए. रिपोर्ट्स की माने तो दोनों अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है.

रिपोर्ट्स की माने तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान में होने वाली है. मगर उससे पहले दोनों मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे. शादी बहुत ही धूमधाम से होने वाली है. हालांकि कैटरीना और विक्की दोनों में से किसी ने शादी की खबर को कंफर्म नहीं किया है.

अब इस पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस बारे में बात की है. जब सलीम खान से विक्की और कैटरीना की शादी के बारे में बात की तो उन्होंने इस पर कहा- मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं.

एक तरफ जहां विक्की और कैटरीना की शादी को लोग कंफर्म बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी मौसेरी बहन डॉ. उपासना वोहरा ने शादी की खबरों से इनकार किया है.. शादी नहीं हो रही है और अगर होगी तो ये चीजें अनाउंस करेंगे. बाकी में इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *