बॉलीवुड में इन दिनों शादी की सीजन जोरों पर हैं और जहां कई एक्टर्स के सिर पर सेहरा बंध रहा है.इस बीच शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की भी शादी करने की खबरे आ रही हैं.  सोनाक्षी सिन्हा सालों डेटिंग के बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा की दुल्हनिया बनने की तैयारियां कर रही हैं.

इस शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने अभी नहीं आ पाई है. न ही इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि हुई है. मगर खबरें जोरों पर हैं कि कटरीना कैफ के बाद अगला नंबर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का ही होने वाला है.

बंटी सचदेवा की ये पहली शादी नहीं है. बंटी सचवेदा ने साल 2009 में पहली शादी अंबिका चौहान से की थी. इनकी ग्रैंड वेडिंग गोवा में हुई थी जो महज 4 साल ही चल सकी. इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था. बंटी सचदेवा एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन के मालिक है. ये कंपनी सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के वक्त काफी चर्चा में रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *