उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवकीनगर में एक व्यक्ति ने बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।

पत्नी का भी गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किशोर की मां प्रीती ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार की रात उसका पति पवन सिंह घर में आया और 13 साल के बेटे को बिस्तर लगाने के लिए बोला। जैसे ही बेटा बिस्तर लगाने लगा, पीछे से उसने बेटे का गला रेतकर मार डाला।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *