पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गौतम गंभीर को कथित तौर पर ‘ISI कश्मीर’ से तीसरी मौत की धमकी वाला मेल मिला है.

ई-मेल आने वाले आईडी का नाम isiskashmir@yahoo.com है.. ई-मेल में लिखा है, ” दिल्ली पुलिस और IPS श्वेता भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं. हमारे जासूस पुलिस के अंदर मौजूद हैं, जो हमें तुम्हारे बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं.

हाल ही में गौतम ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी कि आईएसआईएस कश्मीर के नाम से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इसके बाद बुधवार को उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई.  अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल में लिखा है, ”हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे.”

उन्होंने बताया कि शिकायत में, मामले का संज्ञान लेने, प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का आग्रह किया गया है. पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ओर से गूगल को पत्र लिखकर उस ईमेल आईडी के संचालक समेत अन्य संबंधित जानकारी मांगी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *