केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 साल तक देश की सत्ता संभालने वाला एक परिवार महिलाओं के लिए पांच लाख शौचालय भी नहीं बनवा सका.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में हमने करोड़ों शौचालय बनवाकर महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की है. भारतीय जनता पार्टी के ‘कमल शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में शनिवार को लोगों को संबोधित किया.

वो मां जो दरवाजे पर नजरें टिका कर रखती थी कि सूरज ढलने से पहले भगवान करें बेटी लौट आए और लौटे तो सम्मान के साथ लौटे. लेकिन हमारी सरकार के लिए महिला संरक्षण सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि हमारे जीवन का आधार है. आज जब हम घर की दहलीज लांघते हैं तो कहीं ना कहीं खुद को और परिवार को ये विश्वास होता है की बेटी-बहू घर से निकली है तो सर उठा कर गई है, सर झुका कर नहीं आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *