बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके स‍िक्‍योरिटी गार्ड भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। जैसे सलमान के उनका बॉडीगार्ड शेरा हो या फिर शाहरुख खान का बॉडीगार्ड रवि।

 एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ के लॉन्‍च पर पहुंचीं। इस गाने में सारा साड़ी पहनकर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है। वहीं अपने सॉन्ग लॉन्‍च के मौके पर सारा खूब मस्ती करते दिखी।

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है ये इवेंट खत्‍म होने के बाद सारा अपनी कार के पास जा रही थीं और वह आसपास खड़े मीडियावालों से पूछ रही थीं, ‘क‍िधर है, क‍िधर है, ज‍िसको गिराया।’

इस दौरान सभी लोग उन्हें बातने लगे तभी सारा कहती हैं, ज‍िसको ग‍िराया वो चले गए। ऐसे में सारा पलटकर अपने स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड को समझाती हैं, आप आप प्‍लीज क‍िसी को धक्‍का मत दो, प्‍लीज ऐसा मत करो। इतना ही नहीं इसके बाद सारा ने सभी से गार्ड की तरफ से माफी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *