मनोरंजन जगत मशहूर कपल प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस की रोमांटिक बॉन्डिंग और प्यार की केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी मिसाल दी जाती है।

 उसी से उनके प्यार की गहराई का अनुमान लगाया जा सकता है। अब निक जोनस ने अपनी वाईफ प्रियंका पर प्यार बरसाते हुए उनके साथ कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 इवेंट में हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम में प्रियंका ने अपने लुक और अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट ली।

पहली तस्वीर में निक एवं प्रियंका प्यार से एक दूसरे की आंखों में निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबिक दूसरी तस्वीर में प्रियंका का पोज सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *