बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के मोस्ट डीसेंट एक्टर्स में से एक हैं। अभिषेक जितने दमदार एक्टर हैं उतने ही सुलझे हुए इंसान हैं। यही वजह है कि वह आज तक किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में नहीं पड़े।

हाल ही में अभिषेक एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से साथ फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इस दौरान अभिषेक ने कुछ ऐशा कर दिया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

इस दौरान चित्रांगदा कपिल शर्मा की मां की ओर इशारा करती हैं, जो ऑडियंस की लाइन में बैठी हुई होती हैं। चित्रांगदा सिंह की ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन हैरान रह जाते हैं। वह और कहते हैं-‘अरे कपिल पहले बताना चाहिए था ना, कहां है मम्मी?

अभिषेक बच्चन का ये व्यवहार देखकर वहां बैठी ऑडियंश जमकर तालियां बजाती हैं। खुद कपिल शर्मा भी अभिषेक बच्चन को धन्यवाद देते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी अभिषेक की तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *