जाने माने मशहूर बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुच‍िरा गोरमरे के साथ शादी कई ली हैं।उन्होंने अपनी वाईफ के साथ शादी की पहली फोटो शेयर कर प्रशंसकों को यह गुडन्यूज़ दी है।  अब शादी के एक दिन पश्चात् कपल ने यह खुशखबरी दी है।

तस्वीरों में आप देखेंगे कि विनीत ने सफ़ेद शेरवानी पहनी है। वहीं रुचिरा ने रेड कलर का लहंगा पहन रखा है। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरें साझा करते हुए विनीत ने लिखा, तुम्हारा हाथ पकड़कर मैं इतनी दूर आ गया हूं। खुशनसीब हूं कि मेरी जिंदगी में तुम हो। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

आगे बताते हुए विनीत ने कहा, रुचिरा भी अभिनेत्री हैं एवं हमने ये पहले ही स्पष्ट किया था कि हम अपनी निजी जिंदगी अलग रखेंगे, हालांकि हम साथ थे। हमने साथ में बहुत कुछ देखा है।

विनीत ने अब तक जितनी भी मूवीज में काम किया है उन्हें बहुत पसंद किया गया है। वह गैंग्स ऑफ वासेपुर, मुक्काबाज, बेताल तथा बार्ड ऑफ ब्लड में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *